हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन

ब्रह्मोस रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बालजोर में युवा समिति द्वारा दो दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का सफल और गरिमामय आयोजन किया गया। खेल, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्रभर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन Hindalco Industries Limited और आगाज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वशिष्ठ अकादमी से जोड़कर उन्हें आगे प्रशिक्षण देने की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कर्मा नृत्य और सुवा नृत्य से हुई, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की और उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान “युवा संकल्प” नशा-मुक्ति अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोडकेल की सरपंच श्रीमती चंद्रावती तुलसी सिदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में बीडीसी जांजगीर श्री कन्हैया राम पटेल, संस्था अध्यक्ष मोनिका इजारदार, राजेंद्र साहू, प्रकाश जायसवाल, जय चौहान, ललित राठौर, कबड्डी संघ तमनार ब्लॉक के श्री गोविंद चंद पटेल, हिंडालको की सीएसआर हेड रंजना नाग, मनोज कुमार बेहेरा (डीसीपीपी), मानस पटनायक (डीडीसी), रमेश चंद बेहरा, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार सिदार, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य चैतराम राठिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रोहित सिदार एवं भाजपा सदस्य बृजभूषण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। दो दिनों तक चले इस रोमांचक प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया और दर्शकों ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: ग्राम जांजगीर
द्वितीय स्थान: ग्राम कोडकेल–B
तृतीय स्थान: ग्राम कोडकेल–C
चतुर्थ स्थान: ग्राम धौराभांटा
आयोजन की सफलता में युवा समिति के उमाशंकर सिदार, कन्हैया राठिया, अशोक सिदार, अजय सिदार, बसंत राठिया, संजय सिदार, ओमप्रकाश राठिया, प्रहलाद सिदार, संतोष सिदार, शंकर राठिया, सूरज राठिया, राधेश्याम सिदार, लक्ष्य राठिया, भुवनेश्वर सिदार, अरुण भुईहार, कृष्ण सिदार, अमर सिंह, रामकुमार राठिया, रुपेश, सत कुमार, ईश्वर राठिया, आनंद किसान, राजेश सिदार, चंद्रमणि राठिया, दीपक राठिया, करम सिंह सिदार, आत्माराम सिदार, बिखल सिदार, उजित सिदार, भागवतो भुईहर, गणेशराम किसान और लक्ष्मी गुप्ता सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल और सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा जताई। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




