IMG-20260124-WA0020
SARANGARH

सारंगढ विधायक ने दागे विधानसभा में ज्वलंत मुद्दों पर सवाल

किसानों के हित में विधायक उत्तरी जांगड़े ने अपेक्स बैंक की नवीन शाखा खोलने की मांग

सारंगढ़। विधानसभा शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस आज विधानसभा में कई अहम मुद्दों को लेकर विपक्ष ने खूब हंगामा मचाया ।  सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े आज प्रथम दिवस से ही विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को लेकर अपनी आवाज मुखर  रही है। आज उन्होंने वन एवं सहकारिता मंत्री  से सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल कितने अपेक्स बैंक की शाखाएं कार्यरत हैं । इसकी  विकास खंडवार जानकारी मांगी ।  साथ ही  विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत अपेक्स बैंक की नवीन शाखा खोली जावेगी । यदि हां तो कहां कहां विवरण देने की मांग रखी । प्रश्नआंक (ख)के अनुसार नवीन शाखा का प्रारंभ कब तक किया जाएगा। इसके जवाब में वन एवं सहकारिता मंत्री  ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ अंतर्गत अपेक्स बैंक कि कुल 02 शाखाएं क्रमशः सारंगढ़ विकासखंड सारंगढ़ तथा बरमकेला विकासखंड बरमकेला में संचालित है जी हां, जनप्रतिनिधियों द्वारा नवरंगपुर व कोसीर में अपेक्स बैंक की नवीन शाखा खोलने की मांग की गई है इसके संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमति हेतु पत्र प्रेषित किया जाना प्रस्तावित है।भारतीय रिजर्व बैंक से नवीन शाखा प्रारंभ करने बाबत अनुमति प्राप्त होने के पश्चात शाखा खोलने की कार्यवाही की जा सकेगी। इस तरह सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने किसानों के हित से जुड़े मुद्दे को सदन में रखा और अपेक्स बैंक की नवीन शाखाएं खोलने मांग की ताकि क्षेत्र के किसानों को आसानी से ऋण व धान बिक्रि की राशि लेने में सुविधा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी