IMG-20260124-WA0020
सम्मान

साहित्यकार गौतमसिंह पटेल विद्यावाचस्पति की मानद् उपाधि से हुए विभूषित

ब्रह्मोस न्यूज़ सारंगढ़ थावे विद्यापीठ पटना,बिहार के तत्वाधान में 19-20 अक्टूबर 2024 को उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली ,अयोध्या जी , उत्तरप्रदेश में दो दिवसीय अयोध्या अधिवेशन का आयोजन हुआ । अधिवेशन के अन्तर्गत काव्यपाठ , व्याख्यान , लोकार्पण , अलंकरण , संस्कृति संगम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित हुआ ।

व्याख्याताओं के सारगर्भित उद्बोधन और कवियों के सरस काव्यपाठ से उपस्थित श्रोताओं का ज्ञानवर्धन और मनोरंजन हुआ । कला , साहित्य और संस्कृति के विकास के लिये आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार गौतमसिंह पटेल सालर जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ को उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा , सारस्वत साधना , कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों,शैक्षिक प्रदेयों , महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर ' थावे विद्यापीठ ' की अकादमिक परिषद् की अनुशंसा पर 20 अक्टूबर की में विद्यावाचस्पति की मानद् उपाधि से अलंकृत करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इससे पूर्व में गौतमसिंह पटेल को भारतीय साहित्य रत्न - बेस्ट राइटर ' का गौरवपूर्ण एवार्ड , भारतेंदु हरिश्चन्द्र हिन्दी सेवी सम्मान , अखिल भारतीय कलाधर सम्मान गीता पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के लिये प्रशस्ति प्रमाण पत्र ,विश्व भारती हिन्दी सम्मान ' राष्ट्रभाषा - सेवक सम्मान ,पत्रकारिता और साहित्य सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये प्रशस्ति पत्र ,ज्योतिष मर्मज्ञ ' की उपाधि से छः बार सम्मानित,ज्योतिष के क्षेत्र में लेखन , शोध और समाज सेवा के लिये सम्मान पत्र इत्यादि अनेकानेक छोटे - बड़े सम्मानोपाधि से विभूषित हो चुके हैं । विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गौतम पटेल को वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी