IMG-20260124-WA0020
सम्मान

केन्द्रीय मंत्री के हाथो संस्कार स्कूल का सम्मान

प्राचार्या रश्मि शर्मा ने लिया एजुकेशन एक्सीलेन्स अवार्ड
सम्मान पुरे जिले के लिए गर्व – रामचंद्र

स्टॉफ की मेहनत, पालको व जिलेवासियों की दुआएं तथा विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन


ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांता मजुमदार के हाथो एजुुकेशन एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री के हाथो दिल्ली मे शानदार समारोह के दौरान अवार्ड ग्रहण किया। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा उच्च कोटी की शैक्षणिक गतिविधियां एवं शानदार व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, विभिन्न खेलकूद, मानसिक विकास कार्यक्रम, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाली गतिविधियां आदि के चलते संस्कार स्कूल को चयन किया गया। इसमे खास बात यह रही कि ज्यूरी मेंबर के द्वारा एजुकेशनल प्रजेंटेंशन लिया गया। जिसमे संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा द्वारा शानदार प्रस्तुती दी गई। जिसके चलते संस्कार स्कूल को ज्यूरी अवार्ड हेतु चयन कर सम्मानित किया गया। संस्था की इस सफलता पर संपूर्ण प्रबंधन, पालकगण, विद्यार्थिगण, के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए संस्कार स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

स्टॉफ की मेहनत, पालको व जिलेवासियों की दुआएं तथा विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
केन्द्रीय मंत्री के द्वारा संस्कार स्कूल को ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया जाना न केवल स्कूल बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान पूरे स्टॉफ की मेहनत, पालकगण व जिलेवासियों की दुआएं, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन आदि के कारण मिला है। हम भविष्य मे भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर से बेहतर शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम जारी रखेंगे। पुरस्कार के लिए पूरे जिले वासियों को बधाई एवं धन्यवाद।

रामचन्द्र शर्मा
मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी