IMG-20260124-WA0020
सम्मान

शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए निगम को मिला अवॉर्ड

कमिश्नर श्री क्षत्रिय को दिया गया उत्कृष्टा की ओर बढ़ते कदम अवॉर्ड

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। 12 दिसम्बर को पं. दीनदयाल आडिटोरियम, रायपुर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्टा की ओर बढ़ते कदम सम्मान समारोह में रायगढ़ नगर निगम को प्रधानमंत्री स्वनिधी एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया।


रायगढ़ नगर निगम को राज्य स्तर में उत्कृष्टा की ओर बढ़ते कदम 2023-24 अवार्ड के लिए चुना गया है। 12 दिसम्बर 2024 जुलाई को पं. दीनदयाल आडिटोरियम, रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित समारोह में निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, रायगढ़ नगर निगम को प्रदाय किया गया ।
निगम कमिश्नर के निर्देशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत बेहतर कार्य किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ही रायगढ़ नगर निगम को उत्कृष्टा की ओर बढ़ते कदम में राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। प्रधानमंत्री स्वनिधी एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में प्रदेश के नगरीय निकायों में रायगढ़ को राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्कृष्टा की ओर बढ़ते कदम अवार्ड 2023-24 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 12 दिसम्बर  को एनयूएलएम प्रबंधकों के साथ कमिश्नर  बृजेश कुमार क्षत्रिय पं. दीनदयाल आडिटोरियम, रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित समारोह में अवार्ड ग्रहण किया गया। जिले में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पूर्व में केंदीय स्तर पर भी अवार्ड रायगढ़ नगर निगम को प्रदाय किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच