CRIME

रेलवे की संपत्ति चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर को 2:40 बजे नवापारा टेण्डा स्टोर से किसी अज्ञात चोर ने 20 मीटर कैटनरी तार, जिसकी कीमत 10,000 रुपये है को  अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था जिसे पुलिस ने आज 3 आरोपियो को आज गिरफ्तार कर लिया है।

इसमे पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना पर संदेही राज कुमार राठिया से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि  उन्होंने बताया कि उन्होंने 7.5ग्राम लाइन से तांबा तार और अन्य लोहे के सामान चोरी किए थे। जिसमें से कुछ सामान को फेरी कबाड़ी वालों को बेच दिया था। इसमें प्रार्थी मनोज तंगराज (32 वर्ष, निवासी छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड) ने घरघोड़ा से भालूमुड़ा के बीच रेलवे लाइन पोल से 12,000 रुपये मूल्य का रेलवे सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी राज कुमार राठिया से 20 मीटर तांबा तार (कीमत 2,000 रुपये), छमेश राठिया से 25 मीटर तांबा तार (कीमत 2,200 रुपये) और गार्ड सुखसागर दास से 500 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों को दोनों अपराधों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राज कुमार राठिया (27 वर्ष), पिता स्व. तीजराम राठिया, निवासी नवापारा टेण्डा, थाना घरघोड़ा
  2. छमेश राठिया (24 वर्ष), पिता आनंद कुमार राठिया, निवासी नवापारा टेण्डा, थाना घरघोड़ा
  3. सुखसागर दास (50 वर्ष), पिता स्व. नोहर दास महंत, निवासी ग्राम चितापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़
    बरामद सामग्री:
  • 10 किलोग्राम तांबा (कीमत 10,000 रुपये)
  • 45 मीटर तांबा तार (कीमत 4,200 रुपये)
  • 500 रुपये नगद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...