IMG-20260124-WA0020
SARANGARH

सरपंचों से अवैध वसूली कर फर्जी तरीके से बनाया पेंशन, सारंगढ़ विधायक ने की है जांच की मांग

सारंगढ़ जनपद पंचायत के पेंशन शाखा के पूर्व ऑपरेटर ख़गेश जांगड़े के खिलाफ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है।

सारंगढ़। जनपद पंचायत के पेंशन शाखा में पदस्थ रहे पूर्व ऑपरेटर खगेश जांगड़े के खिलाफ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच की मांग की है उन्होंने कहा है कि खगेश जांगड़े 2016 से 2022 तक पेंशन शाखा में पदस्थ रहे उनके कार्यकाल के दौरान फर्जी तरीके से पेंशन बनाया गया है। जिसमें शासन को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। साथ ही पेंशन के नाम पर ग्राम पंचायत के सरपंचों से पैसा लेनदेन कर पेंशन बनाने का ठगी भी इनके द्वारा किया गया है एवं पेंशन शाखा से बिल प्रस्तावित कर खर्च बात कर लाखों रुपए की गड़बड़ी पूर्व ऑपरेटर द्वारा किया गया है । तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ के द्वारा इनको पद से पृथक कर दिया गया था । इस प्रकार खगेश जांगड़े के द्वारा करोड़ों रुपए गड़बड़ी कर शासन को चुना लगाया गया है इसी कारण से जनपद पंचायत सारंगढ़ के पेंशन शाखा के नाम से संचालित पेंशन खाता की सूक्ष्म जांच की जाए ताकि शासन को चुना लगाने वाले ऑपरेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी