IMG-20260124-WA0020
BlogCRIME

ओपी जिंदल के सामुदायिक महाविद्यालय से हुई लोहे के पाईप की चोरी,3 आरोपी गिरफ्तार,माल बरामद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपी जिंदल सामुदायिक महाविद्यालय परिसर में हुई लोहे के मचान पाइप चोरी की घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भी चोरी को सुलझा लिया है। टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 20 नग लोहे के मचान पाइप, कुल वजन लगभग 700 किलोग्राम (कीमत 24,000) को बरामद किया और आरोपियों को रिमांड पर भेजा दिया है

इसमे पुलिस ने बताया कि प्राथी मिनकेतन साहू ने 10 अक्टूबर को थाना पूंजीपथरा में लिखित आवेदन देकर बताया कि ओपी जिंदल कम्यूनिटी कॉलेज पूंजीपथरा परिसर में प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग देने के लिए कॉलेज परिसर में रखे गए 150 नग लोहे के मचान पाइपों में से 20 नग पाइप चोरी हो गए थे घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा, निरीक्षक राकेश मिश्रा और उनकी टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और घटनास्थल पर चोरों ने  हड़बड़ी में  बाइक और मोबाइल छोड़ कर फरार हो गए । जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया और छानबीन के बाद पुलिस ने ग्राम टिभाऊडीह से तीन संदेही- प्रदीप कुमार अगरिया, ललित अगरिया और लक्ष्मी अगरिया को हिरासत में लिया जिसने चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर चोरी स्वीकार कर चोरी पाईप को वरुण ढाबा के पास बरसाती नाला गड्ढा में छिपाकर रखना बताये ।

गिरफ्तार आरोपी

  1. ललित अगरिया (उम्र 20 वर्ष), ग्राम पुसल्दा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़।
  2. लक्ष्मी अगरिया (उम्र 20 वर्ष), ग्राम टिभाऊडीह, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़।
  3. प्रदीप कुमार अगरिया (उम्र 18 वर्ष), निवासी कोड़तराई, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर कुल 20 नग लोहे के मचान पाइप जप्त किए। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया १गया है। इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, विजय एक्का, राम प्रसाद यादव और अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी संभव हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी