IMG-20260124-WA0020
कार्यक्रम

आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा रायगढ़- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

ब्रम्होस न्यूज रायगढ़। लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है, यह कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उक्त बातें शुक्रवार की शाम नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ढाई करोड़ रुपए की लागत से नए एसपी कार्यालय एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में रायगढ़ के सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों का निर्माण 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में रायगढ़ शहरवासियों को इन सड़कों की सौगात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर का निर्माण जल्द शुरू होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए लगातार सरकार द्वारा कार्य किया जा रहे हैं। लगातार निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है और यह सतत रूप से जारी रहेगा। आप सभी के सहयोग से आने वाले समय में रायगढ़ शहर विकास के नए पायदान पर स्थापित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी टंकी के निर्माण से निगम कार्यालय से लगे 6 वार्डों को इससे स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कार्य को पूर्ण गुणवत्ता और समय पर करने की बात कही। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी, उप नेता प्रतिपक्ष  सीनू राव ने संबोधित करते हुए विकास में इसी तरह सहयोग करने और रायगढ़ में विकास के कार्यों को तेजी से स्वीकृति देने के बाद कार्य कराने के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व निगम कमिश्नर  सुनील कुमार चंद्रवंशी ने पानी टंकी निर्माण, क्षमता, कार्य समय आदि के संबंध में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, पार्षद  महेश कंकरवाल,  अशोक यादव,  मुक्तिनाथ बाबुआ,  कौशलेश मिश्रा सहित शहर के जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी