कुकिंग प्रतियोगिता में मा.शाला सहसपुर को मिला प्रथम पुरस्कार

छोले और स्वादिष्ट खीर बनाकर किया प्रथम स्थान
ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता दिनांक 29 जनवरी को प्राथमिक शाला कुटेला सारंगढ़ में आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर तेजस स्कूल के प्राचार्य
प्रथम स्थान माध्यमिक शाला सहसपुर प्रधान पाठक श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी ने प्राप्त किया। माध्यमिक शाला सहसपुर की रसोइया श्रीमती विमला यादव एवं श्रीमती चंद्रकांति सिदार ने 10 बच्चों के हिसाब से सरकार द्वारा प्रदत्त कुकिंग कास्ट की राशि में ही पूरी छोले तथा खीर स्वादिष्ट तरीके से बनाकर 54 संकुलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षा सहसपुर में पूर्णतया जैविक फल एवं सब्जियां प्रतिदिन खिलाई जाती हैं प्रतियोगिता में शाला के द्वारा उगाई गई हल्दी सरसों प्याज एवं सब्जी आदि का प्रयोग किया गया था स्वच्छता और स्वाद दोनों ही में माध्यमिक शाला सहसपुर का कोई मुकाबला नहीं था उन्होंने 3000 की प्रथम पुरस्कार नगद इनाम प्राप्त किया। माध्यमिक शाला सहसपुर विकासखंड तथा जिला एवं राज्य स्तर के समस्त प्रतियोगिताओं में हमेशा अग्रणी रहकर शिक्षा विभाग को गौरवान्वित करता रहा है।




