CRIME

होटल शांति में सेल्समैन ने की फांसी लगा कर आत्महत्या, कारण अज्ञात

ब्रम्होस न्यूज़ रायगढ़। शहर के सुभाष चौक स्थित होटल शांति में एक सेल्समैन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । वही इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक होटल में पिछले कई दिनों से वहां रुका हुआ था परंतु यह सपष्ट नही हो पाया है कि सेल्समैन ने किस कारण आत्म हत्या की है। इसमे फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इसमे प्राप्त जानकारी अनुसार 28 सितंबर की रात को शांति होटल में युवक रूम बुक किया था । कमरे से बदबू आने से होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। वही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विशंभर सिंह दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। मोबाइल और अन्य कागजात के आधार पर पुलिस ने दिल्ली स्थित उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को मरचूरी रूम में रखा गया है। परिजनों के आने पर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...