घर के भीतर भाई बहन के खून से लथपथ मिली लाश, हत्या के आशंका

मौके पर डटी हुई है पुलिस की टीम के साथ डॉग स्क्वाड एवं एफेशल की टीम
अगल-बगल के लोगों में हो रही है कई प्रकार की चर्चाएं
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिला मुख्यालय के पुरानी हटरी स्थित बाला वाच के बगल एक मकान में दो अधेड़ भाई बहन की खून से लथपथ लाश पाई गई है । जिसने प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। इस मामले की खबर कोतवाली पुलिस को लगने पर तत्काल एडिशनल एसपी सहित डॉग एस्कॉर्ट एवं एफेशल की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि आज सुबह तकरीबन 9 से 10:30 के बीच पुरानी हटरी स्थित बाला वाच के बगल एक मकान में उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां के निवासी सीताराम जायसवाल 70 साल एवं उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल 50 साल की खून से लथपथ लाश पाई गई। बताया जाता है कि सुबह के 10:00 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके परिजनों ने देखने पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए घर के भीतर दोनों भाई बहन की खून से लथपथ लाश पड़ीं हुई थी।
डॉग स्क्वाड एवं एफेशल की टीम मौके पर मौजूद
इस मामले में कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला हत्या का है परंतु दोनों भाई-बहन की हत्या को लेकर फिलहाल अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और डॉग स्क्वाड एवं स्पेशल की टीम मौके पर मौजूद है। बताया भी जा रहा है कि घर के भीतर दोनों के अलावा कोई और नहीं था तथा दोनों की लाश थोड़े-थोड़े दूरी में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार सीताराम जायसवाल के सिर में चोट के निशान है तथा अन्नपूर्णा जायसवाल के सिर में भी चोट लगी हुई है।
देखिए क्या कहती है पुलिस के अफसर…




