IMG-20260124-WA0020
SARANGARH

सारंगढ़ के चिकित्सा व्यवस्था पर विधायक ने विधानसभा में दागे सवाल

चिकित्सकों की स्वीकृत  पद एवं रिक्त पद को लेकर मंत्री से पूछे सवाल

सारंगढ़/रायपुर।विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज मुखर कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से सवाल पूछा और कहा कि क्या लोक स्वास्थ्य मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे की  विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है।विकासखंड वार जानकारी देवे (क)प्रश्न क के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल कितने पद स्वीकृत एवं कितने पद भरे गए हैं तथा कितने पद खाली हैं? पदवार एवं स्वास्थ्य केंद्र वार जानकारी देवे? (ग)क्या स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी है। यदि हां तो उनकी पूर्ति हेतु क्या प्रयास किया जा रहे हैं । (घ) विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कितने महिला चिकित्सक विशेषज्ञ पदस्थ हैं ?यदि नहीं तो क्या महिला चिकित्सक  की पदस्थापना की जाएगी। सवाल के जवाब पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल न बताया कि  विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत विकासखंड सारंगढ़ में 05 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,36 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विकासखंड बरमकेला में 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 02 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 27 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है।(ख)जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है।(ग) जी हां।भर्ती एक सतत प्रक्रिया है। समय-समय पर विभाग द्वारा भर्ती की कार्यवाही की जाती है। कार्यवाही प्रक्रियाधींन है।(ग) विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक विशेषज्ञ पदस्थ नहीं है। चिकित्सा विशेषज्ञ के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु कार्यवाही प्रक्रिया धीन है। इस तरह सदन में स्वास्थ्य को लेकर गहमा गहमी का दौर जारी रहा। और पूरे छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी उठा जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है और सरकारी अस्पताल केवल रिफर केंद्र बन गए हैं विधायक उतरी जांगड़े ने भी सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि सारंगढ़ में जिला स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी