Blog

आभार जताने पहुंची रायगढ़ की सरस्वती यादव हो गई खास,सीएम ने कहा अब तुम ही जारी कर दो महतारी वंदन की राशि

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक, हितग्राही से जारी करवाई महतारी वंदन की दसवीं किश्त

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रायगढ़ की सरस्वती यादव पूरे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के लिए खास हो गई जिनके हाथो प्रदेश के 70 लाख महिलाओं के 10 किस्त की राशि 652 करोड़ जारी कराया गया। दरअसल 3 दिसम्बर को रायगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाएं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार जताने पहुंची। रायगढ़ की सरस्वती यादव भी महिलाओं के इस समूह में शामिल थी। मंच में पुष्पगुच्छ देकर जब उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। तो मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती को रिमोट थमाते हुए कहा कि आज आप ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें। सरस्वती को सहसा विश्वास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज आपके हाथों प्रदेश के 70 लाख माताओं बहनों के खाते में योजना की दसवीं किश्त के रूप 652 करोड़ जारी होंगे।

खुशी से हो गई गदगद
सरस्वती बताती हैं जब राशि जारी कर मंच से नीचे उतर रही थी तो पता चला यह पहली बार हुआ है। जब किसी योजना के हितग्राही से ही मुख्यमंत्री ने राशि जारी करवाई है। यह जानकर खुशी और बढ़ गई।खुशियों का जो नोटिफिकेशन हर माह मुझे मिलता है, आज बटन दबा कर प्रदेश की 70 लाख माताओं बहनों को खुशियों का यह नोटिफिकेशन भेजने का मौका मुझे मिला है। यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता है जो उन्होंने योजना की एक हितग्राही को इतना बड़ा अवसर दिया। यह पल ताउम्र नहीं भूल सकती।
यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन, उनकी सहजता की झलक थी। जो उन्होंने पहली बार एक हितग्राही से ही पूरे प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जारी करवाई। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना की दस किश्तों में महिलाओं को 6530 करोड़ रूपये अंतरित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन