सम्मान

शिक्षाविद् रामचन्द्र शर्मा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ । जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल को भी राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था के द्वारा देश की सभी संस्थाओं को पंजीयन के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें संस्थाओं को पंजीयन के पश्चात अपने स्कूल की गतिविधियों, स्कूल में दी जा रही सुविधाओं, स्कूल में चल रहे व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम और पालक व बच्चों के बीच की जा रही सोशल एक्टिविटी के बारे में जानकारी मांगी गई थी। प्रसिद्ध मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा के द्वारा पिछले वर्षों में किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर विमर्श के उपरांत रामचन्द्र शर्मा को सर्वाधिक गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था के द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की गई।

     रश्मि शर्मा ने यह भी बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल की संस्थागत गतिविधियों एवं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के शिक्षाप्रद सामाजिक कार्यक्रम आदि के आधार पर संस्कार पब्लिक स्कूल को भी राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा के क्षेत्र में अवार्ड प्राप्त हुआ है। जो कि सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों को बच्चों के बीच करवाने एवं सिखाने के लिए बेस्ट स्कूल का अवार्ड प्राप्त हुआ है। रामचन्द्र शर्मा एवं संस्कार पब्लिक स्कूल दोनों को ही नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था के द्वारा नई दिल्ली में फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू द्वारका नई दिल्ली में 1 सितंबर को विशिष्ट विभूतियों के हाथों से सम्मानित किया जाएगा। इस गौरवशाली पल के लिए संस्था की ओर से प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए रामचन्द्र शर्मा 31 अगस्त को दिल्ली रवाना होंगे। इस उपलब्धि पर संस्था के सभी शिक्षक, पालकगण, छात्र एवं छात्राओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है।

    वहीं, रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि नेशनल स्कूल अवार्ड के द्वारा राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त होना गर्व का विषय है। हम तो बच्चों का कैरियर बनाने हेतु केवल माध्यम हैं वास्तव में इस पुरस्कार के हकदार संस्कार स्कूल की पूरी टीम एवं संपूर्ण जिला है,क्योकि सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहता है। इस कारण से मुझे एवं आप सबकी अपनी संस्कार पब्लिक स्कूल को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन