IMG-20260124-WA0020
आओ स्कूल चले हम

शा. रविशंकर प्रा. शाला में शाला में हुआ  गरिमामय प्रवेश उत्सव का आयोजन

सर्वोच्च अंक पाने वाले प्रत्येक छात्रों को 500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना.

डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक की ओर से नवपदस्थापित शिक्षक  अंजलिका लाल व शशिकला सुनीता मिंज का स्नेहिल स्वागत किया गया.

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ एवं पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।मंचासीन अतिथियों का स्वागत शाला परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ से किया गया। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों एवं शालेय शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को रोली तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस पावन अवसर पर 5वीं एवं 8वीं बोर्ड में सर्वोच्च अंक प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों पूर्वी सिंह मरावी दिलशान वारसी एवं गिरधारी कसेर को शालेय परिवार की ओर से उपहार देकर एवं समाज सेवी सुभाष चन्द्र अग्रवाल  द्वारा प्रत्येक को 500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही सभी विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया। अगले क्रम में डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक की ओर से नवपदस्थापित शिक्षक  अंजलिका लाल व शशिकला सुनीता मिंज मेम का स्नेहिल स्वागत किया गया। सन्नी खांडे शिक्षक का भी इसी अनुक्रम में स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शाला में प्रवेश ठहराव नियमित उपस्थितिए सामुदायिक सहभागिताए स्वच्छता एवं अनुशासन के साथ उनके समग्र सर्वांगीण विकास हेतु पालकों एवं शिक्षकों को समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने हेतु प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की भूरि .भूरि प्रशंसा की। उपस्थित बच्चों एवं सभी जनों को सामाजिक न्यौता भोज कपूर कांति भगत शिक्षिका द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक द्वारा किया गया एवं प्रेमलता चंदेल प्रधान पाठक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच