IMG-20260124-WA0020
आओ स्कूल चले हम

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर महिला संगठन नें बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

ब्रह्मोस न्यूज पतरापाली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन 14 नवंबर गुरुवार को पतरापाली के सरपंच आमालाल राठिया के मुख्य आतिथ्य एवं प्रगति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता चौहान की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी स्कूल के बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं अन्य सामग्री वितरित की गई एवं चाचा नेहरू को याद कर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिये उनकी सराहना करते हुए मां भारती का सच्चा सपूत बताया गया। पतरापाली के डीपापारा वार्ड सात में आयोजित बाल दिवस के आरंभ में पतरापाली के सरपंच आमलाल राठिया ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। उपस्थित दो दर्जन से अधिक बच्चों ने अपने परिचय में पंडित नेहरू को चाचा से संबोधित करते हुए उनका स्मरण किया। इन बच्चों में पहली से छठवीं कक्षा एवं आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बालक शामिल थे। जिन्हें पाठ्य सामग्री व स्लेट-पेंसिल दिया गया।

इस दौरान बच्चों के अभिभावक बड़े खुश नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में प्रगति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता चौहान ने मुख्य अतिथि पतरापाली सरपंच आमा लाल राठिया का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। बच्चों के बीच आत्मीय सम्मान के लिये श्री राठिया ने आयोजन की सराहना करते हुए पंडित नेहरू के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान भारत की मजबूत स्थिति के लिये पंडित नेहरू के हाथों रखी गई ठोस नीव एवं उनकी विचार धारा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पंडित जी की राष्ट्रभक्ति और देश को आगे ले जाने के लिये ठोस निर्णय की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस दौरान मजदूर नेता गनपत चौहान , हुक्म कुमार राठिया , प्यारे लाल राठिया , मालती देवी , प्रीति सुर्या चौहान , फूलबाई राठिया , धरमीन बाई राठिया सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी