IMG-20260124-WA0020
सम्मान

संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने दार्जिलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता तरांगण में कथक नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति

गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं रुद्र वैष्णव श्रेष्ठ आचार्य से सम्मानित हुए।तबले पर गुरु पंडित सुनील वैष्णव, गुरु रुद्र वैष्णव, पढ़त गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं गायन पर लालाराम लूनिया जी थे


ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़। राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता वेस्ट बंगाल दार्जिलिंग गोरखा रंगमंच में तीन दिवस नृत्य, गायन, वादन राष्ट्रीय प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें सारंगढ़ रायगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने अपने गुरु (प्रीतिरुद्र वैष्णव )के निर्देशन में भाग लिया एवं अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर संस्था का एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन किया। गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं रुद्र वैष्णव श्रेष्ठ आचार्य से सम्मानित हुए।तबले पर गुरु पंडित सुनील वैष्णव, गुरु रुद्र वैष्णव, पढ़त गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं गायन पर लालाराम लूनिया जी थे जिसमें सब जूनियर एकल नृत्य में यामी वैष्णव प्रथम पुरस्कार एवं आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस टाइटल ऑफ़ द डे का अवॉर्ड, सब जूनियर एकल नृत्य अरत्रिका दीवान प्रथम पुरस्कार, सब जूनियर एकल नृत्य हेमान्या साहू तृतीय पुरस्कार, जूनियर वर्ग युगल नृत्य अलीसु सिंदार/एम्मा श्रुति कुजूर प्रथम पुरस्कार, युगल नृत्य प्रणधा बिसवाल/आदया नायक द्वितीय पुरस्कार, प्रीति जायसवाल द्वितीय पुरस्कार, आरना केसरवानी द्वितीय पुरस्कार, अपेक्षा केसरवानी द्वितीय, हेमांगी सिंह द्वितीय पुरस्कार,श्रुति पटेल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। लावण्या देशमुख, प्राप्ति व्यास, अक्षिता पाराशर ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी एवं नृत्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित हुए। इशिका मानिकपुरी नृत्य रंजनी पुरस्कार से सम्मानित हुई। इस प्रकार मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने संस्था का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। संस्था के प्राचार्य श्री लीलाधर वैष्णव ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिए एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच