IMG-20260124-WA0020
आंदोलन

12 सूत्रीय मांगो को लेकर छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ सौपेंगे  ज्ञापन आज

लंबित महंगाई भत्ता, शिक्षकों व लिपिकों के वेतन विसंगति , लंबित पदोंन्नती , अनुकम्पा नियुक्ति, चार स्तरीय वेतनमान की है मांग

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ आज अपने प्रांतीय आव्हान पर भोजन अवकाश के दौरान कर्मचारी की लंबित 12 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा।
संघ के संरक्षक पी. आर. यादव, प्रदेश अध्यक्ष जी. आर. चंद्रा व जिला अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में जिला के समस्त विकास खंड / तहसील मुख्यालय में लंबित महंगाई भत्ता, शिक्षकों व लिपिकों के वेतन विसंगति , लंबित पदोंन्नती , अनुकम्पा नियुक्ति, चार स्तरीय वेतनमान आदि मांगो को लेकर माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया जावेगा।
संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव सेठी, जिला सचिव एल. बी. जाटवर, संघ के संरक्षक शेख कलीमुल्लाह, जेम्स वर्गीस, नरेंद्र पर्वत, आशीष शर्मा,नंद किशोर सत्पथी ने अधिक से अधिक संख्या में समस्त कर्मचारी से अपनी मांगो को लिए जागरूक होकर जिला कार्यालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच