IMG-20260124-WA0020
आयोजन

13 करोड़ की लागत से निर्माण होगा किसान राइस मिल परिसर में ऑक्सीजोन

शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही सुशासन तिहार का लक्ष्य- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन तिहार का लक्ष्य है। सुशासन तिहार के लिए आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदन की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर की जा रही है। समय-सीमा के भीतर हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण करने और उन्हें सूचित करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त बातें कबीर चौक स्थित किसान राइस मिल परिसर में आयोजित ऑक्सीजोन भूमि पूजन एवं सुशासन तिहार समाधान शिविर कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम ने कही।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि शासन द्वारा डेढ़ साल में ही प्रदेश और शहर के विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति दी गई है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या महिला सशक्तिकरण। सड़क, बिजली, पानी सभी मूलभूत आवश्यकताओं पर दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में पंचायत से लेकर नगरीय निकाय तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा। इसमें हितग्राहियों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लेते हुए आवेदन किया। हितग्राहियों के आवेदनों पर समय-सीमा पर निराकरण पर उन्हें समाधान की जानकारी भी दी गई। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य शासन बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भावना थी कि सभी गरीब परिवार के सिर पर स्वयं का पक्का मकान की छत हो साकार हो रही है। इसमें स्वीकृत 18 लाख के बाद शेष हितग्राहियों को आवास प्लस में जोड़कर घर बनाया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज महतारी वंदन, आयुष्मान भारत, लाइवलीहुड कॉलेज प्रशिक्षण आदि योजनाओं के हितग्राही बहनों ने अपना अनुभव साझा किया। महतारी वंदन से आज प्रदेशभर की महिलाएं सशक्त होने के साथ ही घर-गृहस्थी का छोटा-मोटा खर्चा वहन करने में सक्षम हो रही हैं।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा परिसर के रूप में निर्माणाधीन है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सभी तरह की सुविधा मिलेगी। इससे यहां के युवा पढ़कर कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर बनकर आपके सपनों को साकार करेंगे। इसी तरह एक ऑक्सीजोन इतवारी बाजार में बन रहा और दूसरी ऑक्सीजोन निर्माण का आज भूमिपूजन किया गया है। किसान राइस मिल परिसर में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 13 करोड़ की लागत से ऑक्सीजोन का निर्माण होगा, जिससे लोगों को शुद्ध हवा के साथ योगा, व्यायाम करने की सुविधा मिलेगी। ऑक्सीजोन पर्यावरण संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होगी। प्रदेश सरकार द्वारा आज समाज के सभी वर्गों के लिए विकास का कार्य किया जा रहा है। यातायात सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी मुख्य सड़क के साथ गली-मोहल्ले की सड़कों को भी नया बनाया जा रहा है। आने वाले समय में रायगढ़ अपने विकास के सबसे उच्चतम पायदान पर स्थापित होगा। इसके लिए सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व ऑक्सीजोन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
मौके पर राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, महापौर  जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, निगम सभापति  डिग्री लाल साहू, कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ  जितेंद्र यादव, नगर निगम कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय, पार्षद जनप्रतिनिधि एवं शहर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी