IMG-20260124-WA0020
नगर निगम

सुशासन तिहार आवेदन लेने 9 स्थान पर लगेंगे शिविर

8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन शुरू हो गया है।

सभी शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आवेदन प्राप्त करने के साथ ही संबंधित विभाग को आवेदनों के निराकरण के लिए प्रेषित करेंगे


ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सुशासन तिहर 2025 के तहत सभी 48 वार्डों के लिए नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने शहर के अलग-अलग 09 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां संबंधित वार्ड के नागरिक से मांग एवं शिकायत और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन कर सकते हैं।
8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन शुरू हो गया है। इसमें शहर के 9 अलग अलग स्थान पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यालय नगर निगम में 1 से 48 वार्डों के नागरिकों से आवेदन लिया जाएगा। इसी तरह राजीव नगर सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 39 एवं 40, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 एवं 20, गौशालापारा सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 05, 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 46, रायगढ़ स्टेडियम में वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 एवं 48, निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 एवं 29, कबीर चौक मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 30, 31, 32, 33, 34, 35 एवं 41, सोनूमुंडा सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 36, 37, 38 एवं 42 आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 43, 44, 45 के नागरिक आवेदन कर सकते हैं। सभी शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आवेदन प्राप्त करने के साथ ही संबंधित विभाग को आवेदनों के निराकरण के लिए प्रेषित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच