IMG-20260124-WA0020
नगर निगम

एमआईसी की बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प सर्वसम्मति से पारित

शहर विकास के लिए 16 प्रमुख बिंदुओं सार्थक चर्चा

एमआईसी की हुई बैठक, लाखों के निर्माण कार्यो को दी गई स्वीकृति

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर के विकास को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को महापौर जीर्वधन चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम में एमआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर विकास से सबंधित 16 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक शुरु होने के बाद सबसे पहले एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का प्रस्ताव पारित करनें का अनुरोध किया। जिसे एमआईसी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया । बैठक के दाैरान शहर विकास के लिए कई प्रोजेक्ट पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई।
बैठक में घड़ी चौक से ढिमरापुर रोड तक 147.19 लाख की लागत से नाली निर्माण की स्वीकृति दी गई है। वहीं सालों से जर्जर गोवर्धनपुर पुल तक सड़क निर्माण को भी एमआईसी की बैठक में चर्चा के लिए रखी गई थी। ज्ञात हो कि शालिनी स्कूल से ऐश्वर्यम अपार्टमेंट होते हुए गोवर्धनपुर पुल तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है । जिसे लेकर कई बार क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत भी किया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मेयर इन काउंसिल की बैठक में उक्त सड़क के निर्माण के लिए 412.68 लाख की स्वीकृति दी गई है।
शहर की सुंदरता की लगेंगे चार चांद
शहर की सुंदरता को बढ़ावा देते हुए एमआईसी की बैठक में शहर के ब्रिजों का सौंदर्यीकरण करने की स्वीकृति दी गई । जिसमें पुराना चक्रधर ब्रिज के लिए 84.21 लाख, खर्राघाट ब्रिज के लिए 89.78 लाख, कयाघाट चौक से नगर निगम कार्यालय रेलवे ओवर ब्रिज 1.25 करोड़, जेल परिसर केलो ब्रिज हेतु 66 लाख रूपये की राशि के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गयी । वहीं छातामुड़ा चौक से चंद्रपुर रोड नगर निमम सीमा तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 1.11 करोड़ एवं नगर निगम के मुख्य मार्ग के डिवाइडारों और फुटपाथ के कार्यों के लिए 1.70 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
मटन मार्केट होगा शिफ्ट
क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग का सम्मान करते हुए
केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड़ चौक समीप स्थित मटन और मछली मार्केट के व्यवस्थापन का निर्णय लेते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु चर्चा की गई । इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावयायियों को गोदाम निर्माण करके दिया गया था। उक्त गोदाम में शटर नहीं था और सामने की जमीन को भी खाली छोड़ दिया गया था। जिसमें व्यावसायियों द्वारा स्वंय के द्वारा कार्य करवाया गया। उस स्थल का जांच कर इस निर्माण में प्रति गोदाम 1 लाख 9 हजार व्यय हुआ था । उक्त राशि किराये की राशि में समायोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय , एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, आनंद भगत के अलावा ईई ,अमरेश लोहिया, राजस्वन अधिकारी नीतू अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक रामनारायण पटेल सहित सभी विभाग प्रमुख की मौजूदगी रही।

आतंकी हमले को कायरना बता महापौर ने घटना में मृतकों को दी श्रृद्धांजली

रायगढ़ :- कश्मीर में हुए हमले को कायरना बताते हुए महापौर जीवर्धन ने घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। महापौर जीवर्धन ने कहा मोदी सरकार ने तत्काल बैठक लिए हुए पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए है ताकि सीमा से पार आतंक को पालने वालों की कमर तोड़ी जा सके। धर्म विशेष के लोगों को चुनकर मारा जाने पर जीवर्धन ने कहा यह हमला पर्यटकों पर नहीं बल्कि देश में मजबूत होते हिंदुत्व की जड़ों को कमजोर करने के लिए किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच