IMG-20260124-WA0020
नगर निगम

एमआईसी की पहली बैठक में करोड़ो रूपये के विकास कार्य हुए स्वीकृत

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा जनहित के मामलों के शहर सरकार कमर कस कर तैयार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जनहित के फैसले को लेकर महापौर जीवर्धन की शहर सरकार कमर कस कर तैयार है इस संबंध में आज महापौर कक्ष में मेयर इन कॉन्सिल की पहली बैठक आयोजित की गई महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में बैठक के दौरान शहर विकास एवं जनहित से जुड़े मामलों के लिए करोड़़ो रूपये के विकास कार्यो हेतु स्वीकृति दी गई। इसके पूर्व बैठक के दौरान शहर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडो पर सार्थक चर्चा की गई। आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रीय ने एमआईसी सदस्यों द्वारा चाही गई जानकारी मुहैया कराई गई।बैठक के दौरान तय किए गए एजेंडों को सर्व सम्मिति से पारित किया गया। वरिष्ठ सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, पूनम सोलंकी, अशोक यादव, मुक्तिनाथ प्रसाद, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत के साथ निगम के अन्य विभागीय अधिकारी भी बैठक के दौरान मौजूद रहे।जल,विद्युत एवं सफाई कार्यों से जुड़े विभागों में प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती के लिये कुल 8.63 करोड़ रूपये की स्वीकृती प्रदान की गई ।
बैठक में शहर में फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 21.10 करोड़ रूपये,नगर निगम के टाउनहॉल के विरासत संरक्षण के लिए 3.50 करोड़ रूपये, इंटरग्रेटेड़ ट्रैफिक मैनेंजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए 3.20 करोड़ रूपये, पचधारी डैम के पास इको पार्क निर्माण के लिए 24.80 करोड़ रूपये, शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 39.50 करोड़ रूपये, पहाड़ मंदिर एवं बालसमुंद के सौंदर्यीकरण के लिए 36.47 करोड़ रूपये, कोतरारोड़ ओवर ब्रिज के नीचे के स्थान के विकास के लिए 3.47 करोड़ रूपये, तालाबों के कायाकल्प के लिए 18.50 करोड़ रूपये,पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड़ स्थित मटन मार्केट के डेवलपमेंट हेतु 2.50 करोड़ रूपये,डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सब्जी बाजार एवं दुकानों एवं कैफेटेरिया के पुर्ननिर्माण के हेतु 12.50 करोड़ रूपये, कायाघाट स्थित छठ घाट के पुर्ननिर्माण हेतु 16.10 करोड़ रूपये, खर्राघाट के निर्माण हेतु 7.50 करोड़ रूपये,केवड़ाबाड़ी से सुभाष चौक तक के नालों के तटीकरण हेतु 4.80 करोड़ रूपये, गौरव पथ से सावित्री नगर तक के नालों के तटीकरण हेतु 4.25 करोड़ रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन