IMG-20260124-WA0020
आयोजन

आंकलन शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया दिव्यांगों का चिकित्सकीय परीक्षण

नशा मुक्त हो कर नशा न करने के लिए दिलाई गई शपथ,1 अप्रैल को मुकडेगा में होगा आंकलन शिविर का आयोजन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 मार्च को लैलूंगा विकास खंड मुख्यालय के चिकित्सा केन्द्र में आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग जनों की उपस्थिति रही। आयोजित शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से होने वाली जान लेवा बीमारियों से अवगत कराया गया। साथ ही नशा खोरी के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। मौके पर नशा मुक्त हो कर नशा न करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसी तरह आगामी 1 अप्रैल को लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुकडेगा में भी दिव्यांग जनों के लिए आंकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के लिए रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंकलन चिन्हांकित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रायगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय जनपद पंचायत के एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के सहयोग से शिविर में पहुँचने वाले दिव्यांग जनों की चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें उचित मार्ग दर्शन एवं लाभ की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच