IMG-20260124-WA0020
निरीक्षण

पात्र हितग्राहियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ-मेयर चौहान

मेयर, सभापति एवं एम आई सी सदस्य, निगम की टीम ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शनिवार को महापौर  जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य श्रीमती पूनम सोलंकी एवं निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर श्री चौहान ने निर्मित आवास एवं आवंटन की स्थिति की पूर्ण जानकारी ली एवं सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहर के अलग-अलग स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इसमें पूर्व में आवंटन की प्रक्रिया भी की गई है। प्रत्येक महीने में आवंटन के लिए हितग्राहियों से आवेदन मंगाए जाते हैं। इसके बाद पूर्ण पारदर्शिता से लॉटरी कर आवासों की आवंटन की जाती है। बाकायदा इस प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाती है, ताकि निगम प्रशासन की आवंटन प्रकिया की पारदर्शिता पर किसी भी तरह का सवाल उठाया ना जा सके। शनिवार को महापौर श्री चौहान सभापति श्री साहू, एम आई सी सदस्य श्रीमती पूनम सोलंकी ने भाटिया पेट्रोल पंप के पीछे भाटिया वाटिका, कृष्ण वाटिका, मां विहार कालोनी, बड़े अतरमुड़ा, मेडिकल कालेज के सामने, साहेबराम नगर, सूर्या विहार कौहाकुंडा में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्री चौहान ने योजना के सहायक नोडल उप अभियंता श्री ऋषि राठौर से निर्मित आवासों की संख्या, आवंटन की संख्या आदि की पूर्ण जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों में मुनादी कराने और पापलेट के माध्यम से योजना का बेहतर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को के सिर पर पक्के मकान का छत देने जैसी महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ निगम क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए। इस दिशा में बेहतर कार्य करने और हर एक पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश महापौर श्री चौहान ने दिए। निरीक्षण के दौरान आवास योजना लिपिक श्री अविनाश उपाध्याय सहित योजना मिशन प्रेरक खगेश पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच