IMG-20260124-WA0020
निरीक्षण

निगम कमिश्नर ने लिया सफाई व्यवस्था का जायज़ा, गंदगी मुक्त रखने का दिया निर्देश

मणिकांचन केंद्र का भी लिया जायजा, दीदियों से सेंटर में आने वाले समस्या का किया निराकरण

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय तड़के सुबह दोपहिया वाहन पर स्सफाई व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण पर निकलते है ।
सफाई व्यव्स्था लोगों का मुख्य अधिकार और मूलभूत आवश्यकताओं में से एक मानकर इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री क्षत्रिय लोगो से उनकी स्वच्छता सम्बन्धी समस्या भी सुन कर उसका समाधान कर रहे है ।
श्री क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ विभाग का अमला सुबह 6 बजे से शहर को स्वच्छ और गंदगी मुक्त करने में लगा रहता है और स्वयं कमिश्नर भी सफाई का जायजा लेने उपस्थित होते है ।


शहर में चाहे चौक चौराहे हो या वार्ड स्तर पर सड़क, नाले-नालियों की सफाई, निर्धारित स्थानों से कूड़ा समय पर उठ रहा है या नहीं, निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा स्वयं भ्रमण कर इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। स्वच्छता संबंधी शिकायत चाहे जनदर्शन में या निगम कार्यालय आदि में आने से विभाग द्वारा उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।
नए वर्ष के एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न मुक्ति धामों की भी सफाई कराई गई जो वर्षों से सफाई के अभाव में थे।
नगर निगम के 48 वार्ड है। जहां सभी वार्डो में स्वच्छता पर्यवेक्षक है। प्रत्येक वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों का कामकाज स्वच्छता पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर देखते है। भ्रमण के दौरान मणिकांचन केंद्र का भी जायजा लेते है। तथा दीदियों से सेंटर में आने वाले समस्या का निराकरण भी करते है। जिसकी समीक्षा समय समय पर श्री क्षत्रिय द्वारा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच