निरीक्षण

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने तैयारियों का लिया जायजा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह होगा। समारोह से पूर्व 24 जनवरी को कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल की मौजूदगी में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जो सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर झंडा फहराया व परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट हुआ। अंत में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुई।


समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सेना महिला एवं पुरूष बल, एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों, स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में मार्च पास्ट का हिस्सा बन रहा स्कूली बच्चों का बैंड खास आकर्षण होगा। मार्च पास्ट के बाद बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
          फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने समारोह स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़  प्रवीण तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन