कार्यक्रम

8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
आयुष्मान कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट वितरित करेंगे
एम्स रायपुर के विशेषज्ञ मरीजों का करेंगे उपचार
ब्रह्मोस न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 08 मार्च को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, तथा निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।यह शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एम्स रायपुर एवं अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे। साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह
सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन