IMG-20260124-WA0020
चुनाव

मुख्यमंत्री निवास में मना नगरीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न, सीएम साय भी हुए शामिल

ब्रह्मोस न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के विजयी 15 पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल.नगाड़े के साथ सीएम हाउस पहुंचकर जीत का जश्न मनाया और मुख्यमंत्री श्री साय से आशीर्वाद लेते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सीएम साय ने पुरंदर मिश्रा सहित सभी विजयी पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शानदार विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उत्साहवर्धन किया। श्री साय ने कहा कि आप सभी की मेहनत और हमारी सरकार के सुशासन से भाजपा को प्रचंड विजय मिली है। जनता ने आप सभी को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा हैए इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करना आपकी जिम्मेदारी है। आप सभी जनसेवा में सदैव तत्पर रहेंए निश्चित ही जनता का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। आप सभी को पुनः बधाई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी जीए प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के जीए प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी