IMG-20260124-WA0020
चुनाव

विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र

पार्षद पद हेतु खरसिया में 01, घरघोड़ा में 02 तथा अध्यक्ष पद हेतु घरघोड़ा में लिए गए 01 नामांकन पत्र

28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन, 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेय गोयल के निर्देशन में 22 जनवरी से नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया शुरू हो गई।

जिसमें रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 9 के लिए 02 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए। इसी तरह पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 10 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 24 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 26 के लिए 02, वार्ड क्रमांक 29 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 32 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 33 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 42 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 43 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 45 के लिए 01, वार्ड क्रमांक 47 के लिए 01 एवं वार्ड क्रमांक 48 के लिए 01 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।
नगर पालिका खरसिया में वार्ड क्रमांंक 11 में पार्षद के लिए 01, नगर पंचायत घरघोड़ा में वार्ड क्रमांक 6 एवं 14 में पार्षद के लिए 01-01 तथा अध्यक्ष पद के लिए 01 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। नगर पंचायत पुसौर, किरोड़ीमल नगर, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ में निरंक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी