29 साल पुराने जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को भाजपा ने बनाया महापौर प्रत्याशी

जीवर्धन चाय वाला बना भाजपा का अधिकृत महापौर प्रत्याशी
तीन दशक तक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जीवर्धन का फर्श से अर्श तक पहुंचने का रोचक सफर
चाय पान बेच जीवन यापन करने वाले जीवर्धन भाजपा के लिए तीन दशक तक निष्ठा से काम करते रहे
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । 1996 से भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को 29 साल बाद भाजपा ने महापौर पद हेतु अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। संघ की शाखाओं में बतौर स्वय सेवक के रूप में जुड़े रहने वाले जीवर्धन ने समाज के लिए जीने मरने का जज्बा संघ की पाठशाला से ही सीखा। स्वर्गीय पिता किशोरी लाल चौहान के पुत्र जीवर्धन चौहान का जन्म 6 जनवरी 1979 में हुआ। रेलवे कॉलोनी सोनकर पारा वार्ड क्रमांक 38 में रहने वाले जीवर्धन माल धक्का के निकट चर्च के पास ठेले में चाय पान बेचकर किसी तरह अपना जीवन यापन करते रहे। 1996 के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के संपर्क में आए और उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने तक पहुंचने के लिए जीवर्धन ने अपने जीवन के तीन दशक तक भाजपा के लिए समर्पित रह कर काम किया और इस दौरान चाय बेचने का काम नहीं छोड़ा। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें जीवर्धन चाय वाला के रूप में जानते है। वर्ष 1998 के दौरान जीवर्धन वर्ष वार्ड अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के दौरान भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए । उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2005 में भाजपा नगर मंत्री पद का दायित्व दिया गया । वर्ष 2006 के दौरान जीवर्धन की भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2008 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2010 के दौरान जीवर्धन को नगर पालिका एल्डरमेंन बनाया गया। वर्ष 2011 के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में जीवर्धन की ताजपोशी हुई। जुट मिल क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को मजबूत करने वाले जीवर्धन 2019 से 2024 के दौरान लोकसभा व विधानसभा एवं नगरी निकाय चुनाव में शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इस बीच जीवर्धन की सामाजिक जड़ें भी गहरी होती गई। राजनीति में सक्रियता को देखते हुए चौहान समाज ने जीवर्धन को 2013 के दौरान चौहान समाज का जिला प्रवक्ता बनाया। 18 सितंबर 2013 के दौरान पुसौर में रायगढ़ जिला गाढ़ा चौहान समाज के महासम्मेलन में जीवर्धन की भूमिका अहम रही। समाज में गहरी पकड़ रखने वाले जीवर्धन युवा तुर्क है वे महिला वरिष्ठ बुजुर्ग सभी के मध्य लोकप्रिय है।सामाजिक पदाधिकारी के साथ विनम्र व्यवहार की वजह से जीवर्धन की जाति समाज में अच्छी पकड़ है। वर्तमान में जीवर्धन प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जशपुर मोर्चा प्रभारी के साथ 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केंद्र प्रभारी रहे।

एक चाय वाले ने देश का विकास किया अब चाय वाला करेगा रायगढ़ का विकास
चाय बेचना जीवर्धन को टिकट मिलने का आधार बना
रायगढ़ भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के लिए जीवर्धन चौहान का नाम तय यह बता दिया कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को वह अर्श से फर्श तक पहुंचा सकती है। जिस तरह चाय बेचने वाले ने देश का विकास किया है अब रायगढ़ में भी चाय बेचने वाला रायगढ़ के विकास के लिए समर्पित रहेगा। महापौर प्रत्याशी हेतु जीवर्धन का नाम तय कर भाजपा ने यह बता दिया कि 46 की उम्र में 25 साल तक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति किस तरह अर्श से फर्श तक पहुंचा सकती है। जीवर्धन का नाम तय होते ही यह बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा के लिए तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करने वाला व्यक्ति पार्टी के लिए सदा महत्व रखता है। कांग्रेस सदैव प्रधान मंत्री मोदी को चाय बेचने वाला बताकर उपहास उड़ाती रही है उसी चाय बेचने वाले की अदभुत कार्यशैली ने देश का नाम पूरे विश्व में स्थापित कर दिया। संगठन ने महापौर प्रत्याशी का चयन करने के दौरान बहुत से पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया। पार्टी के लिए ढाई दशक खपाने वाले जीवर्धन ने अपने आवेदन में यह बताया कि उसका जीवन यापन चाय बेचने से चलता है और चाय बेचते हुए जीवर्धन पार्टी का काम तन मन धन से समर्पित होकर करते रहे और परिवार का किसी तरह जीवन यापन करते रहे। संगठन ने इस बात को गंभीरता लिया एक चाय बेचने वाले को आम आदमी की तकलीफ अच्छे से मालूम होती है जीवन भर चाय बेचना ही जीवर्धन को टिकट मिलने का आधार भी बना। एक चाय बेचने वाला अब रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों में लेकर जाएगा।




