IMG-20260124-WA0020
उपलब्धि

मनोरा में 10,000 फीट ऊंचाई तक जाने वाले पहले एमेच्योर रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में ऐतिहासिक रॉकेट लॉन्च, विज्ञान और तकनीक की ओर बढ़ाया कदममनोरा विकास खंड के सेजस स्कूल में रॉकेट्री वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

ब्रह्मोस न्यूज जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनोरा विकासखंड में 10,000 फीट की ऊंचाई तक जाने वाले पहले एमेच्योर रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
मनोरा विकासखंड के ग्राम चेड़िया के नजदीक नदी के किनारे संगम स्थल पर कलेक्टर रोहित व्यास ने पहले एक छोटे रॉकेट को बटन दबाकर लॉन्च किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर, संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता, आईडीवाईएम फाउंडेशन से वैज्ञानिक रत्नेश मिश्रा और को-फाउंडर रविशंकर सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विशेषज्ञ दल के द्वारा इस रॉकेट लॉन्च के दौरान सेजेस मनोरा में 100 विद्यार्थियों को अलग से रॉकेट निर्माण और प्रक्षेपण के कॉन्सेप्ट समझाएं गए। वर्कशॉप में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रॉकेट डिज़ाइन करने और बनाने की प्रक्रिया और उसके पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझाया। विद्यार्थियों ने 10-10 के समूहों में बंटकर कुल 10 रॉकेट तैयार किए। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वयं ही अपने बनाए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए इन रॉकेट ने लॉन्च के बाद 300 से 500 मीटर तक की ऊंचाई प्राप्त की। रॉकेट्री कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक विकास खंड के एक विद्यालय में किया जा रहा है जिसमे आस पास के ६-७ और स्कूलों से विद्यार्थियों और शिक्षक भी शामिल हो रहें है l इस कार्यशाला में रॉकेट विज्ञान की बारीकी भी समझाया जा रहा है और विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित हो कर इस महत्वपूर्ण विज्ञान को न सिर्फ़ सैद्धांतिक रूप से समझ रहे है बल्कि प्रैक्टिकल करके भी देख रहे है l
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक विज्ञान की शिक्षा देना और उनमें नवाचार की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर बीईओ संजय पटेल, बीआरसीसी तरुण पटेल, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, सेजेस मनोरा के प्राचार्य श्री बैरागी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाने चाहिए। जिससे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच