IMG-20260124-WA0020
उपलब्धि

मधुगुंजन श्रृंगार नेशनल डांस कॉम्पीटिशन में भवप्रीता डांस एकेडमी के बच्चों का रहा दबदबा

अनंता को गुरु सम्मान से नवाजा गया…. 17 में से 15 बच्चे रहे प्रथम स्थान पर 2 को मिला द्वितीय स्थान…. बच्चों के लिए एक शानदार प्लेटफार्म मधुगुंजन श्रृंगार…

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। भवप्रीता डांस एकेडमी के बच्चों ने मधुगुंजन श्रृंगार राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में गजब का प्रदर्शन किया है। भवप्रीता डांस एकेडमी के गुरु द्वय अनंता पाण्डेय और आँजनेय पाण्डेय के अथक परिश्रम और बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने इस आयोजन में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है।

अलग अलग कैटेगिरी में 17 बच्चों ने कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया था उसमे से 15 बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। वही 2 बच्चे द्वितीय स्थान पर काबिज रहे। ज्यूनियर सेमी क्लासिकल समूह नृत्य आन्या जिंदल आव्या जिंदल आदया अग्रवाल, आरसी अग्रवाल आव्या जैन, देवांशी ठेठवार, माही शर्मा अभिश्री जलतारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य सेमी क्लासिकल ज्यूनियर द्वितीय आरुषि अग्रवाल वेदिका पाण्डेय। ट्राईओ सौम्या भारती चारु खिलवानी आन्वी केडिया प्रथम स्थान पर रहे। हिप हॉप एकल नृत्य ज्यूनियर शौर्य मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। ट्राइयो सेमी क्लासिकल में अंशी अग्रवाल रिया केसरी आशिता गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। पिछले एक माह से इस आयोजन के लिए एकेडमी के बच्चे कड़ी मेहनत कर रहे है। भवप्रीता डांस एकेडमी की गुरु अनंता पाण्डेय को गुरु सम्मान से नवाजा गया। अनंता ने आज से तीन वर्ष पूर्व अहमदाबाद अनास नेशनल डांस कॉम्पीटिशन में यह एवार्ड प्राप्त किया था तब अनंता मात्र 14 वर्ष की थीं। अनंता ने अपने भवप्रीता डांस एकेडमी में बच्चों को हर प्रकार के नृत्य की तालीम तो दे ही रही है। साथ ही साथ अनंता और उसके भ्राता आँजनेय पाण्डेय सभी बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर भी सीखा रहे है जो वर्तमान परिदृश्य वातावरण में बहुत आवश्यक है। भवप्रीता डांस एकेडमी के डायरेक्टर दिव्या पाण्डेय और साकेत पाण्डेय ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनायें दी है और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है साथ ही मधुगुंजन श्रृंगार आयोजन के शिल्पी गुरु पंडित शरद वैष्णव और उनके पूरे टीम को बधाई दी है इतना शानदार क्लासिकल नृत्य का प्लेटफार्म जिलेवासियो को देने के लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच