उपलब्धि

फार्मर रजिस्ट्री में रायगढ़ जिला राज्य में पहले स्थान पर 82 हजार 607 कृषकों का हुआ पंजीयन

कृषक स्वयं भी कर सकते है फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल में पंजीयन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल में रायगढ़ में अब 82 हजार 607 कृषकों का पंजीयन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए बीते 15 दिनों से राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गयाए प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन की मॉनिटरिंग की गई। जिसके फलस्वरूप कृषक पंजीयन में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में 88.34 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। प्रदेश में एग्रीटेक परियोजना के तहत कृषक पंजीयन का कार्य प्रगतिशील है। रायगढ़ जिला अंतर्गत समस्त ग्रामों में कृषक पंजीयन कार्य में प्रगति लाने हेतु जिले में राजस्व विभागए कृषि विभाग एवं लोक सेवा केेंन्द्र द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामों में कैम्प आयोजित कर घर.घर पहुंच कर कृषकों का पंजीयन कराया जा रहा है तथा प्रचार.प्रसार कर ग्रामीणों में जागरूकता लायी जा रही है। कृषक पंजीयन का कार्य मुख्यतरू लोक सेवा केन्द्र सीएससीद्धके द्वारा किया जा रहा है। साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से स्वयं कृषक द्वारा भी पंजीयन किया जा सकता है। अब तक पंजीयन से वंचित कृषक लोक सेवा केन्द्र या कैम्प में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है।

कृषक पंजीयन हेतु कृषक का आधार कार्डए आधार लिंकए मोबाईल नंबरए बी.1 की आवश्यकता है। कृषक पंजीयन के माध्यम से कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से सरकार द्वारा कृषि संबंधी सेवाओंए बैंकिंग सेवाओंए क्रेडिटए बीमा एवं अन्य सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाएगाए जो कि कृषकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन