IMG-20260124-WA0020
योजना

25.49 लाख किसानों के खाते में धान बोनस की 12 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित -ओपी चौधरी

जब जन धन योजना के तहत 53 करोड़ खाते खोले गए तब विपक्ष मे रहते कांग्रेस ने इस योजना का उपहास उड़ाया था

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । प्रदेश के 25.49 लाख किसान भाइयों के खाते में धान बोनस की 12 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित होने की जानकारी देते हुए सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा सुशासन की विष्णु देव साय सरकार के निर्णयों से किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली आ रही है। विधायक ओपी ने कहा कांग्रेस का प्रधान मंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था जनता तक एक रुपया भेजा था लेकिन उन तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता था लेकिन मोदी सरकार ने जब जन धन योजना के तहत 53 करोड़ खाते खोले गए तब विपक्ष मे रहते कांग्रेस ने इस योजना का उपहास उड़ाया था। उन्हीं खातों में गरीबों के लिए शुरू की गई बहुत ही कल्याणकारी योजनाओं की राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है। समय रहते जिन समस्याओं का समाधान कांग्रेस खोज नहीं पाई भाजपा ने समस्याओं का स्थाई समाधान किया। कर्ज लेकर खेती किसानी करने वाले किसान भाइयों के लिए मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। किसानों को हर वर्ष खेती के पहले छह हजार रुपए दिए जाने की योजना वरदान साबित हो रही है इस योजना के तहत देश भर के 13 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे है। छह हजार रुपए की राशि तीन किश्त में सीधे खाते में हस्तांतरित की जाती है। खेती के पहले किसानों को साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था इसके लिए ब्याज चुकाना पड़ता था। मोदी सरकार के किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के जीवन में समृद्धि आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच