IMG-20260124-WA0020
बैठक

रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज तक ऑटो किराया दर निर्धारित

30 रुपये प्रति सीट एवं 120 रुपये रिजर्व किराया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अब आटो चालक मनमानी किराया नही ले सकेंगे। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने संत बाबा गुरू घासीदास शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में उपचार के लिए आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों के आवागमन हेतु ऑटो का किराया दर निर्धारित कर दिया है। इसके लिये जिला प्रशासन ने ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली और बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी, चुनाव अधिकारी नरेन्द्र ठाकुर एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज तक हेतु 30 रूपये प्रति सीट एवं 120 रूपये रिजर्व का किराया निर्धारित किया गया। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ को सूचित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच