IMG-20260124-WA0020
अभिवादन

मोदी सरकार ने कर दी अब 12 लाख तक के वार्षिक इनकम में टैक्स फ्री

केंद्र सरकार के निर्णय का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया स्वागत – केदार जैन प्रांताध्यक्ष

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। केंद्र की मोदी सरकार ने बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए 12 लाख तक वार्षिक इनकम को टैक्स में छूट देने का प्रावधान किया है। इस निर्णय से कर्मचारी जगत में खुशी का माहौल निर्मित हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने इसे सराहनी कदम बताते हुए केंद्र के मोदी सरकार की प्रशंसा की है।

12 लाख तक का इनकम में टैक्स फ्री होने से छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारीयो को इसका लाभ मिलेगा। वहीं इसमें वेतन भोगी कर्मचारियों को 75 हजार का अतिरिक्त स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा अर्थात 12.75 लाख तक छूट का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए NPS एवं OPS विकल्प के तौर पर लागू किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा UPS एवं NPS लागू किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार को OPS पूरी तरह लागू करके उसके प्रावधान को कर्मचारी हितैषी बनाना चाहिए, साथ ही सेवा निवृत्ति की उम्र को 62 से बढ़कर 65 करना चाहिए। HRA गृह भाड़ा भत्ता को नए सिरे से रिवाइज करके नया स्लैब बनाने की मांग संघ द्वारा किया गया है। सभी स्तर के कर्मचारियों की इलाज के लिए कैशलेस व्यवस्था किया जाना चाहिए। अब छत्तीसगढ़ सरकार से भी अपेक्षा है कि छत्तीसगढ़ में कर्मचारी हित में खासकर कैशलेश ईलाज, OPS, महंगाई भत्ता, प्रमोशन, HRA आदि की दिशा में मजबूती से आगे कदम बढ़ाएं ताकि इसका लाभ छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को प्राप्त हो सके। यह जानकारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित दुबे द्वारा प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी