अभिवादन

स्किया कराते संगठन ने किया रामचंद्र का सम्मान खेल एवं खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए दिया साधुवाद

रामचंद्र शर्मा ने कहा कि वे स्वयं खिलाड़ी रहे हैं। अब अवसर मिला है कि वे खेल एवं खिलाडिय़ों का साथ दे सकें।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले के प्रसिद्ध वरिष्ठ खिलाड़ी एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा का स्किया कराते संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा सम्मान किया गया। शोतोकान कराटे दो इंडियन एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गढ़े ने बताया कि संगठन के द्वारा वरिष्ठ खिलाड़ी रामचंद्र शर्मा को सभी प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने के लिए एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओंंमें सहयोग करने के लिए स्किया कराते संगठन के द्वारा रामचंद्र शर्मा के सम्मान का निर्णय लिया गया। जिसमें संगठन की ओर से अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ स्टेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रमुख दीपक गढ़े ने शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा ने कहा कि वे स्वयं खिलाड़ी रहे हैं। अब अवसर मिला है कि वे खेल एवं खिलाडिय़ों का साथ दे सकें। इसलिए सहयोग कर रहे हैं और आगे भी हमेशा सहयोग करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन