अभिवादन

नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने की मुलाकात, गुलदस्ते भेंट कर दिए बधाई

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज , जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार महेश , ब्लाक अध्यक्ष विमल कुमार अजगल्ले , प्रांतीय पदाधिकारी रामशरण भारद्वाज, हुतेन्द्र साहू , नरसिंह श्रीवास , वीरेन्द्र जोल्हे तथा महिला पदाधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विभावरी ठाकुर को डीईओ बनने पर उनके कार्यालय में गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक अभिनंदन कर स्वागत किया गया । साथ ही विभिन्न समस्याओं को भी अवगत कराया गया। प्रमुख समस्याओं में आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी , परीक्षा केंद्र पर 5 वी , 8 वीं के बच्चों को लाने ले जाने , वरिष्ठता सूची सुधार , शीतकालीन अवकाश पर दिए गए कार्य के साथ अवकाश दिनों पर ड्यूटी नहीं कराने पर निवेदन किया गया । उक्त समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए डीईओ मैडम ने सभी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दी। और शिक्षकों के हित में निरंतर सहयोग देते हुए विद्यालय हित में शिक्षकों को तत्पर आगे आकर जिला में शिक्षा के स्तर को सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने की बात कही। तथा स्कूल भवन की साफ सफाई तथा शौचालय की साफ सफाई विशेष रूप से होनी चाहिए और शाला परिसर स्वच्छ हो, इस बात को ध्यान देने की बात सभी शिक्षकों को कही गई। नए जिला शिक्षा अधिकारी ठाकुर मैडम जी की स्वागत के लिए शाम को डीईओ कार्यालय के सामने मेला जैसे भीड़ रहा व शिक्षकों का जमावड़ा रहा । तथा शिक्षक / शिक्षिकाओं के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। तथा विभिन्न संगठनों के नेतृत्वकर्ता अपने अपने टीम के साथ डीईओ का स्वागत किये। छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों में अभिनव नारंग , हेमंत साहू , श्रीमती उषा बंजारे , श्रीमती मीना जांगड़े , श्रीमती दीपक महेश,श्रीमती सगुन महिलाने, श्रीमती सोमप्रभा अनंत , श्रीमती सोनिया सारथी , श्रीमती उर्मिला अजगल्ले , कौशल राठिया , महंगू दास भारद्वाज , मोहन लाल जांगड़े , सुकलाल मिरी, टेक लाल सोनी, दीनदयाल महेश , कला राम जोल्हे ,रोहित लक्षमे , भूपेंद्र जांगड़े , राजकुमार जांगड़े , विशेषर खरे , पुरुषोत्तम महिलांगे , रमेश भारती, कन्हैया लहरे, विनोद महेश, सतीस जांगड़े , आनंद कुर्रे, उज्जैन मनहर सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी संघ के जिला सचिव एम डी भारद्वाज द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन