IMG-20260124-WA0020
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

ग्राम पंचायतों में मचेगा चुनावी घमासान

9 जिपं सदस्य 101जपं सदस्य व 528 सरपंच तथा 3296 पंच के लिए किया गया नामांकन दाखिल

त्रिस्तरीय पंचायत के  लिए जा रहे नाम निर्देशन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत रायगढ़ में जिला पंचायत सदस्य सहित 7 विकासखण्ड में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जा रहा है। जिसमें 30 जनवरी की स्थिति में जिला पंचायत सदस्य के लिए 9 तथा जिले के विभिन्न विकासखण्ड में जनपद पंचायत सदस्य के लिए 101, सरपंच के लिए 528 तथा पंच के लिए 3296 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य के लिए 18, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 159, सरपंच के लिए 550 तथा पंच के लिए 7497 पदों के लिए निर्वाचन होना है। जिसके तहत जिला पंचायत रायगढ़ में अब तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 9 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। इसी प्रकार अब तक रायगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 21, सरपंच के लिए 130, पंच के लिए 662 के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 6, सरपंच के लिए 103, पंच के लिए 638, विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 9, सरपंच के लिए 51, पंच के लिए 368, विकासखण्ड घरघोड़ा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 11, सरपंच के लिए 18, पंच के 130, विकासखण्ड तमनार अंगर्तत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 5, सरपंच के लिए 34, पंच के लिए 283, विकासखण्ड लैलूंगा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 22, सरपंच के लिए 77, पंच के लिए 442 एवं विकासखण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के लिए 27, सरपंच के 115, पंच के लिए 773 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी