IMG-20260124-WA0020
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

ओपी चौधरी ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी भाग्यवती डोल नारायण नायक के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद

दो पत्ति छाप पहला नम्बर पर अपना वोट देकर भाग्यवती डोल नारायण नायक को अपना जिला पंचायत सदस्य बनाएं, मिलेगा हरेक गांव को करोड़ो का विकास कार्य, सरपंचो को मिलेगा भाजपा जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से करोड़ों का काम,ओपी  के साथ रत्थू गुप्ता एवं विलिस गुप्ता ने भी भाग्यवती डोल नारायण नायक को दो पत्ति छाप में वोट देने के लिए लोगों से अपील की,ओपी चौधरी  ने जिला पंचायत के साथ-साथ बीजेपी समर्थित जनपद सदस्यों के लिए भी मांगे समर्थन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। ओपी चौधरी आज ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ( क्षेत्र क्रमांक 06 रायगढ़ ) भाग्यवती डोल नारायण नायक के लिए गढ़उमरिया, औरदा, कोंडातराई में जन सम्पर्क कर आम सभा को सम्बोधित करते हुए सभी क्षेत्र वासियों से जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के जनता से भाग्यवती डोल नारायण नायक जी को दो पत्ति छाप में पहला नंबर पर वोट देकर विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।


ओपी ने कहा कि बीजेपी का जिला पंचायत सदस्य बनाएंगे तो हरेक गाँव में जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से मिलेगा करोड़ो का काम। छ्ग में भाजपा की सरकार है और रायगढ़ में आपके आशीर्वाद से वित्त मंत्री और विधायक भाजपा से ओपी चौधरी  है अतः आप भाजपा का जिला पंचायत सदस्य बनाएंगे तो भाजपा का जिला पंचायत सदस्य मुख्यमंत्री, विधायक ,भाजपा सरकार से मिलकर हरेक गांव के लिए काम लाएगा और विकास करेगा। कांग्रेस का जिला पंचायत बन गया तो कुछ भी काम नहीं हो पायेगा क्योंकि छ्ग राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में ही हरेक गांव को मैने लाखो करोड़ो का काम दिया है।  रोड सड़क, स्पोर्ट काम्प्लेक्स, स्टेडियम, किसान सम्मान निधि, बोनस, भूमिहिनो को 10-10 हजार की सहायता राशी, प्रति एकड़ 21 कविंटल धान की खरीदी, प्रति कविंटल 3100 के दर से खरीदी, राम मंदिर दर्शन, तीर्थ यात्रा योजना, आयुष्मान कार्ड से फ्री में 5 लाख का इलाज, नालंदा परिसर, महतारी बंदन योजना से प्रीत्येक माह माता बहनो को एक एक हजार रुपये, राशन चावल , स्कूली बच्चों को छात्रबृत्ती, पुस्तक, माताओं को डिलेवरी पर सहायता राशी, सोलर प्लेट से मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ, ऑक्सी जोन, साइंस पार्क जैसे सैकड़ो हजारों योजना मोदी,विष्णु बीजेपी सरकार कर रही है। इसलिए आम जनता से आग्रह किये हैँ कि जब भाजपा सरकार ब्यक्ति के जन्म से लेकर पुरी जीवन तक लोगों की सहायता कर रही है तो जनता का सारा वोट बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों को दीजियेगा।


भाग्यवती डोल नारायण नायक  का घर आपके ही गाँवों के बीच लोहरसिंह में है जो आपके सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और आज 17 साल से आपके ही बीच जनपद सदस्य,सांसद प्रतिनिधि,मंडल अध्यक्ष के रूप में सेवा कर चुके है । भाग्यवती डोल नारायण के साफ छवि को देखकर भाजपा ने अपना टिकट दिया है। इसलिए भाग्यवती डोल नारायण नायक को दो पत्ति छाप में पहला नम्बर में अपना वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी