त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

गांव की सरकार के लिए अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल समर्थकों में दिखा उत्साह

आज 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे आस पास कोसीर केंद्र में भीड़ देखी गई ।

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के नाम निर्देशन केंद्र कोसीर में 12 पंचायतों के लिए केंद्र बनाया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए 27 जनवरी से नामांकन शुरू हो गया है । नाम निर्देशन केंद्र कोसीर में अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर एस पी भारती। कोसीर निर्देशन केंद्र में 12 पंचायत के अभ्यर्थी पंच और सरपंच के लिए उत्साह से नामांकन कर रहे हैं जिसमें
कोसीर, भाठागांव ,कुम्हारी ,पाठ, कपिस्दा अ,
बटाऊपाली अ, मुड़वाभाठा,सिलयारी,मुड़पार बड़े, चांटीपाली ,उच्चभीट्ठी,और लेंध्रा ग्राम पंचायत के अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं ।
30 जनवरी को दोपहर 12बजे आस पास कोसीर केंद्र में भीड़ देखी गई ।अभ्यर्थियों के साथ उनके समर्थक उत्साह के साथ रैली में पहुंचे हुए थे कुम्हारी से अंचल के चर्चित चेहरा कांग्रेस नेता नरोत्तम चंद्रा की पत्नी श्रीमति राजेश्वरी चंद्रा ने नामांकन दाखिल की है जो आनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है वही कुम्हारी से ही राजकुमारी जांगड़े ,धनेश्वरी जांगड़े ने भी नामांकन किया है ।वही लेंध्रा ग्राम पंचायत से बाजे गाजे के साथ श्रीमति अम्बिका साहू ने नामांकन की है। इस तरह सिलयारी ग्राम पंचायत से राजेश कुमार भारद्वाज और विश्वनाथ बसंत तथा मुड़पार से मीरा चौहान एवं सुनीता निराला ने नामांकन किया है। वही बटाऊपाली अ से पूर्व सरपंच की नवधा बनज की पत्नी श्रीमति पद्मा बनज ने नामांकन दाखिल की है ।ग्राम पंचायत कपिस्दा से जीवन लाल साहू , चांटीपाली से ओम लाल यादव ने नामांकन किया है ।
गांव की सरकार को लेकर धीरे धीरे अब गांव में असर दिखने लगा है ।कुछ नए चेहरे अपना सपना संजोए अपनी सशक्त उम्मीदद्वारी के लिए लोगों के बीच अब पहुंच रहे है।
ग्राम पंचायत कोसीर सारंगढ़ जिला मुख्यालय का बड़ा गांव है अभी तक कोसीर ग्राम पंचायत के लिए आवेदन लिया गया है पर किसी अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं किया है । गांव में अभ्यर्थी तय नहीं कर पा रहे हैं कि चुनाव में भाग लें कि नहीं वही पूर्व में रहे गांव के सरपंचों की नाम सामने आ रही है । गांव में नए चेहरे को लेकर चर्चा है पर अभी तक यह तय नहीं हो सका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...