सम्मान

छात्रावास अधीक्षिका रथबाई भारद्वाज व उर्मिला अजगल्ले को सम्मानित किया गया

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों , कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों , कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आदिवासी विकास शाखा विभाग से दोनों अधीक्षिका श्रीमती रथबाई भारद्वाज छिन्द , श्रीमती उर्मिला अजगल्ले को छात्रावास में उत्कृष्ट कार्यों में प्रमुख रूप से – छात्रावासी बच्चों का अध्यापन कार्य , सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में विशेष रुचि , शत प्रतिशत परीक्षाफल ,एवं विभाग द्वारा सौंपे गए कार्यों का उचित क्रियान्वयन , किचन गार्डन , सौदर्यीकरण , विशेष कोचिंग क्लास , वृक्षारोपण इत्यादि कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक  प्रणव कुमार मरपच्ची , विधायक सारंगढ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े द्वय के द्वारा प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान प्राप्ति पर जिले की ट्राईबल विभाग एवं शिक्षा विभाग के साथ क्षेत्र के पालकों व ग्रामीणों द्वारा हर्षोल्लास के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दोनों अधिक्षिकाओ को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...