IMG-20260124-WA0020
गांजा तस्करी

30 लाख के 151 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा से लेकर सारंगढ के रास्ते से निकल रहे थे तस्कर,6 बोरियो में भरी थी 151 किलो अवैध गांजा,गांजा तस्करी के मामले में पूर्व में जेल जा चुका था सूर्यकांत

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ। पुलिस को देखकर इनोवा कार में 30 लाख रुपए का गांजा छोड़कर फरार हो जाने वाले दो आरोपियों को डोंगरी पाली पुलिस की टीम ने उड़ीसा के बलांगीर में धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के डोंगरी पाली थाना क्षेत्र की है। जिसमें डोंगरी पाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर 21 दिसंबर को थाना क्षेत्र के उड़ीसा बॉर्डर से लगे हुए ग्राम झाल के पास घेराबंदी बंदी कर पकड़ा था। जिसमें दो गांजा तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए थे। इसी मामले में आज  पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांजा तस्करी का भंडाफोड़  करते हुए बताया कि उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम चारमा निवासी सूर्यकांत नाग पिता शंभु लाल तथा उसका साथी क्षमा निधि साहू पिता लालसाय साहू निवासी चारभाठा थाना सिंगोड़ा जिला महासमुंद दोनों मिलकर एक दूसरे की इनोवा कार क्रमांक सीजी 06 जीवी 8111 में उड़ीसा से 151 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। जिसे डोंगरी पाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम झाल में घेराबंदी कर पकड़ा । इसमे दोनों आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए थे जिससे पुलिस ने इनोवा कार में 6 बोरियों में 151 किलो गांजा जिसकी मार्केट मूल्य तकरीबन 30 लाख है को जप्त कर लिया था। 

ऐसे पकड़ाए दोनो गांजा तस्कर

इस मामले में पुलिस की माने तो आरोपी सूर्यकांत नाग का साथी क्षमा निधि साहू ने महासमुंद निवासी अंकित नंद की इनोवा कार को लेकर उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे । इसी दौरान ग्राम झाल के पास पुलिस की नाकेबंदी देख पुलिस के द्वारा जब उन्हें रूकने का इशारा किया गया तो दोनो आरोपी वहां से भागने लगे इससे पुलिस उनका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख दोनो गांजा तस्कर गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गए। इसमे डोंगरी पाली पुलिस और साइबर की टीम ने वाहन मालिक का पता लगा लिया और उनसे पूछताछ करने पर वाहन मालिक ने क्षमा निधि साहू के द्वारा गाड़ी ले जाने की बात कही। क्षमा निधि साहू का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसे दबिश देकर धर दबोचा और हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी क्षमा निधि साहू ने सूर्यकांत का नाम बक दिया और गांजा तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया। इससे आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत को उड़ीसा के बलांगीर में दबिश देकर धर दबोचा और दोनो आरोपी को धारा 20 बी एनडीपीएस   के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी क्षमा निधि साहू बतौर 5 हजार के मेहनताना में ड्राइविंग करने को तैयार हों गया।

एसपी के सुपरविजन में हुई कार्यवाई

इस पूरे मामले में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के सुपरविजन में नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के परिपालन में थाना प्रभारी डोंगरीपाली के द्वारा मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया थी जिसमे पुलिस को बड़ी कामयाबी हांथ लगी। 

30 लाख का गांजा

डोंगरी पाली पुलिस ने  तकरीबन 30 लाख के 151 किलो गांजा का खेप पकड़ा था । इसमे आज दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

पुष्कर शर्मा 

पुलिस अधीक्षक सारंगढ बिलाईगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच