गांजा तस्करी

111 किलो गांजा के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार, 04 कार, मोबाइल, नकदी समेत 68.40 लाख की संपत्ति जब्त

ओडिशा से मादक पदार्थ लाकर रायगढ़ और सतना में सप्लाई करने का खुलासा, तस्करों का पूरा नेटवर्क धराशायी

मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में महिला आरोपी गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस ने 111 किलो गांजा सहित 68.40 लाख की संपत्ति जप्त की है।   पुलिस ने मुखबिर सूचना पर सर्किट हाउस रोड़ पर घेराबंदी कर एक स्वीफ्ट डिजायर कार में दो आरोपी महेन्दर सिंह निवासी चांदमारी रायगढ़ और किशन कश्यप रेवती निवासी सम्बलपुर ओडिसा को पकड़ा जिसमे कार अंदर 13 पैकेट गांजा मिला । आरोपी महेन्दर सिंह से पूछताछ के बाद उसके किराये के मकान में दबिश दी गई । मकान के सामने आरोपी हरजीत सिंह निवासी चांदमारी रायगढ़ तथा मौके पर 03 कार से भारी मात्रा में गांजा की जप्ती की गई ।

हिरासत में लिये गये तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ किये जाने पर तीनों आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की जानकारी मिली और आरोपियों से मिली जानकारी पर आरोपियों से गांजा खरीदी करने आये दो आरोपी शेख बाबू और महिला मधु चौधरी को पुलिस टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास हिरासत में लिया गया । आरोपियों से मिली जानकारी पर एक टीम ओड़िसा रवाना होकर आरोपी गोपाल भोय निवासी दयाडेरा थाना रेंगाली ओडिसा को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । इस प्रकार आरोपियों से कुल 111 किलो ग्राम गांजा, 04 चार पहिया वाहन, 05 मोबाइल, 64480 रूपये नकद कुल 68.40 लाख की सम्पत्ति की बरामदगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने सभी 06 आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई किया गया है

जप्त सम्पत्ति
(i) 09 प्लास्टिक बोरी में भरा कुल 111 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 22,20,000 रुपये
(ii) ग्रे कलर का स्वीपट डिजायर कार क्र० सीजी 13 यूसी 5963 मय चाबी कीमती 9,00,000 रुपये
(iii) सिल्वर ग्रे कलर का टाटा टिगोर कार क्र० सीजी 13 एजे 8958 मय चाबी कीमती 11,00,000 रुपये
(iv) सिल्वर कलर का क्रेटा कार क्र० ओडी 23 ई 4047 मय चाबी 12 लाख रुपये
(v) सिल्वर ग्रे कलर का क्रेटा कार क्र० सीजी 12 बीसी 9751 मय चाबी कीमती 13,00,000 रुपये
(vi) 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल 56,500 रूपये
(vii) नगदी रकम 64,480 रुपये
₹68,40,980 लाख की संपत्ति जब्त

गिरफ्तार आरोपी
(1) महेन्दर सिंह पिता बाबा सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी चांदमारी रायगढ़
(2) किशन कश्यप पिता रेवती प्रसाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बामडा थाना गोविंदपुर जिला सम्बलपुर ओडिसा
(3) हरजीत सिंह पिता महेन्दर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी चादमारी रायगढ़,
(4) शेख बाबू पिता शेख कमरुद्दी उम्र 45 वर्ष निवासी मनसूरी मोहल्ला वार्ड नंबर 13 नागोद थाना नागोद जिला सतना (म०प्र०)
(5) मधु चौधरी पति संतोष चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी रायपुरा जिला कटनी (म०प्र०)
(6) गोपाल भोय पिता शामिल भोय उम्र 33 वर्ष सा० दयाडेरा थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा (ओडिसा)

कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई
कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कल रात्रि निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में जिंदल अस्पताल पतरापाली के पास आरोपिया- श्रीमती उषा बंजारा पति स्व. भरत बंजारा उम्र 35 वर्ष साकिन पतरापाली शिव मंदिर तालाब के पास थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ से करीब 2.5 Kg. गांजा कीमती 50,000 रूपये की जप्ती की गई है । आरोपिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमारपटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में थाना कोतवाली के उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक कोशो सिंह जगत, आरक्षक मनोज नटनायक, कमलेश यादव, गोविंद पटेल, रोशन एक्का, जगन्नाथ साहू, संदीप मिश्रा, गणेश सिंह की विशेष भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन