न्यायालय का फैसला

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा  ने सुनाई बहन के हत्यारे अर्जुन को आजीवन कारावास की सजा

जमीन विवाद के चलते हुई हत्या

ब्रह्मोस न्यूज घरघोडा। महज जमीन विवाद के चलते अपनी चचेरी बहन को जान से मार देने वाले आरोपी भाई को   अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के जज अभिषेक शर्मा ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा 1 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है।

बहन का हत्यारा आरोपी भाई अर्जुन

इस मामले में अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना दिनांक 20 जुलाई 2017 को थाना लैलूंगा अंतर्गत ग्राम भकुर्रा की है। जहां मृतिका और अभियुक्त के बीच जमीन की विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था तथा अभियुक्त ने अपनी चचेरी बहन मृतिका भुष्कावती जान से मारने की नीयत से गैंती से उसके सिर में चोट पहुंचाकर घायल कर दिया था।जिससे मृतिका जमीन में गिर गई थी तब अभियुक्त ने उसके पीठ में दो बार फिर वार किया जिससे मृतिका को गंभीर चोट आई थी। मौके पर उपस्थित छबील यादव और संतराम ने बीच बचाव कर अभियुक्त को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया था तथा घटना की सूचना थाना लैलूंगा में दी गई थी थाना प्रभारी लैलूंगा के निर्देश पर उप निरीक्षक भूरे दास ने घटनास्थल जाकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा प्रकरण में तफ्तीश शुरू कर थाना लैलूंगा के अपराध धारा 307  के तहत अपराध दर्ज कर में विवेचना में लिया था।  विवेचना के दौरान मृतका भुस्कावती जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया था। उसकी 21 जुलाई 2017 को रायगढ़ चिकित्सालय में मृत्यु हो गई थी। मृतिका की मृत्यु पश्चात प्रकरण में धारा 302 जोड़ा गया। जिसमे न्यायालय ने आरोपी अर्जुन चौहान को धारा 302 के तहत सिद्ध दोषी करार देते हुए अपर सत्र न्यायालय के जज अभिषेक शर्मा ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही साथ मृतिका के वारिसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने हेतु राज्य शासन को निर्देशित किया है तथा 1000 रूपए के अर्थ दंड से भी दण्डित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन