IMG-20260124-WA0020
समाजिक सरोकार

जनसमस्या निवारण शिविर पखवाड़ा 29 जुलाई से

0 9 अगस्त तक चलेगा 48 वार्डों के लिए शिविर

रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा 29 जुलाई से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। शिविर संबंधित क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। जनसमस्या निवारण प्रकरण पखवाड़ा 9 अगस्त 2024 तक शहर के सभी 48 वार्डों के लिए आयोजित होगा। 

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में 29 जुलाई 2024 को वार्ड क्रमांक 33, 34, 35 के लिए सामुदायिक भवन गांधीनगर काशीराम चौक पर शिविर का आयोजन होगा।  30 जुलाई 2024 को वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 के लिए नगर निगम ऑडिटोरियम में, 31 जुलाई 2024 को वार्ड क्रमांक 22, 23, 24, 47, 48 के लिए रायगढ़ स्टेडियम में, 1 अगस्त 2024 को वार्ड क्रमांक 4, 5, 11, 12 13, 17 के लिए मंगल भवन केवड़ा बड़ी में, 2 अगस्त 2024 को वार्ड क्रमांक 6,7,8, 9,10 के लिए चांदमारी सामुदायिक भवन में, 3 अगस्त 2024 को वार्ड क्रमांक 29, 30, 31, 32, 43 के लिए मंगल भवन कबीर चौक में, 5 अगस्त 2024 को वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 39, 40 के लिए दूध डेयरी राजीव नगर सामुदायिक भवन में, 6 अगस्त 2024 को वार्ड क्रमांक 43,44, 45, 46 के लिए आशा द होप सामुदायिक भवन पतरापाली में, 7 अगस्त 2024 वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 के लिए गौशालापारा मंगल भवन में, 8 अगस्त 2024 वार्ड क्रमांक 36, 37, 38, 42 के लिए देवार पर सोनूमुड़ा सामुदायिक भवन में, 9 अगस्त 2024 को वार्ड क्रमांक 18, 19, 20, 21 के लिए नगर निगम कार्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा। शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नलों में पानी नहीं आना, नालियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पटना, स्ट्रीट लाइट के मरकरी, बल्ब, ट्यूब का बंद रहना, संपत्तिकर व अन्य करों की वसूली,आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना, आधार कार्ड अपडेट, विवाह पंजीयन के आवेदन लिए जायेंगे एवं हेल्थ कैंप अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी