IMG-20260124-WA0020
समाजिक सरोकार

रायगढ़ और सरिया क्षेत्र के लिए 1 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

विकास कार्यों में सामुदियक भवन, शेड निर्माण एवं सीसी रोड़ के विभिन्न कार्य शामिल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रायगढ़ और सरिया क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। रायगढ़ के विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  विष्णु देव साय ने स्वीकृति प्रदान की है।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के तहत रायगढ़ जिले में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ग्राम सेमरा और ग्राम परसरामपुर को 20-20 लाख रुपये मिले हैं। वहीं, ग्राम ओड़ेकेरा में जयपाल के घर से जगन्नाथ मंदिर तक सीसी रोड बनाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम सुटूपाली में शेड निर्माण के लिए भी 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सरिया क्षेत्र में भी विकास कार्यों को गति देने के लिए राशि मंजूर की गई है। ग्राम बार में गौरेया डिपा और केदवा डिपा में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्राम सरिया में पीएमश्री बालक प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस मंजूरी से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच