IMG-20260124-WA0020
आंदोलन

जिले के नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मियों ने घेरा कलेक्टोरेड, ठेका पद्धति बंद करने की कर रहे हैं मांग

शासकीय विभागों की तर्ज पर भुगतान करने की मांग को लेकर चल रही है प्रदेश स्तरीय हड़ताल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। एक तरफ जहां नगर निगम के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से जिला मुख्यालय में सफाई व्यवस्था चरमराती जा रही है तो अब दूसरी ओर नगर पंचायत व नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिन्होंने आज कलेक्टोरेड का घेराव करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है और अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपा है।यही नही आंदोलन करियो की माने तो उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगे  पूरी नही होती वह हड़ताल पर रहेंगे। 

गौरतलब है कि इन दिनों जिले के नगर निगम के सफाई कर्मी सहित नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भी अपनी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दिया है इसके कारण नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा नागरिक निकाय के दफ्तरी कार्य प्रभावित हो गए हैं। आज नगरी निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने श्रम सम्मान निधि तथा अन्य शासकीय  विभागों के कर्मचारियों की तरह भुगतान की मांग की है तथा ठेका पद्धति को बंद करने की बात कही। 

 उन्होंने साफ तौर पर अपनी मांगे रखते हुए बताया कि अब वह प्लेसमेंट एजेंसी के तहत काम नहीं करना चाहते। वह अन्य शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की तरह उन्हें भी वेतन प्रदान किया जाए और ठेका पद्धति बंद करने की मांग की है।  उन्होंने शासन द्वारा श्रम सम्मान निधि नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

इन नगरीय निकाय के दर्जनों कर्मचारी मोजूद रहे

 नगर पंचायत किरोड़ीमल,पुसौर ,लैलूंगा, घरघोड़ा सहित जिले के अन्य नगरीय निकाय के प्लेसमेंट  कर्मचारियों मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी