IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु तेग बहादुर महाराज का शहीदी पर्व, गुरु तेग बहादुर ने बलिदान दे दिया , औरंगजेब के सामने नही झुकाया सिर :भोगल

मुगल आक्रांताओं से लोहा लेने के लिये सिखों के नौंवे गुरु , गुरु तेग बहादुर ने 6 दिसबर 1675 को अपना बलिदान दिया था।

ब्रह्मोस न्यूज बिलासपुर। गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शुक्रवार को सिखों के नवें गुरु , गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरु जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात ज्ञानी जी ने पाठ कर अरदास की। स्कूल शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने गुरु जी की शहादत और जीवन वृत से जुड़ी प्रेरक जानकारी दी , उन्होंने बताया कि मुगल आक्रांताओं से लोहा लेने के लिये सिखों के नौंवे गुरु , गुरु तेग बहादुर ने 6 दिसबर 1675 को अपना बलिदान दिया था। दिल्ली के मुगल आक्रांता औरंग जेब ने इस्लाम धर्म कबूल न करने पर गुरु तेग बहादुर का शीश कटवा दिया था। उन्होंने बताया कि गुरु जी के नाम पर शैक्षणिक संस्था का संचालन सिख समाज कर रहा है। श्री भोगल ने बताया कि गुरु जी का अध्यात्म और संस्कृति के प्रति समर्पण दुनिया के लिये एक अनुपम उदाहरण है। गुरु जी ने शहादत के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि प्रतिकूल परिस्थितियों में व्यक्ति को पूरे धैर्य और साहस के साथ अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए। उनके अमूल्य विचार आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक एवं प्रेरणादायक है। इस अवसर पर बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ में प्रसाद बांटा गया एवं गुरु जी के याद में ड्राइंग पेंसिलों का सेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह चरण सिंह कमल सोहल गुरप्रीत सिंह मनदीप कौर निशी गुप्ता रहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच